अली रबीई ने कहा कि ईरान में हालिया अशांति का कारण अमरीका है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, देश में हालिया उपद्रव में अमरीकी व्यवहार की वजय से अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। ईरान सरकार के प्रवक्ता ने अमरीका के विदेशमंत्री की ओर से देश की हालिया अशांति का समर्थन करने पर बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वैध सरकारों का गिराना ही अमरीका की पुरानी नीति है।
ज्ञात रहे कि ईरान में 15 नवंबर को तेल के मूल्यों में वृद्धि को लेकर देश के विभिन्न नगरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए थे किंतु कुछ प्रशिक्षित उपद्रवियों ने जनता के बीच में घुसकर सार्वजनिक संपत्तियों, सरकारी संपत्तियों और लोगों के वाहनों, दुकानों तथा एंबुलेंसों में आग लगानी शुरू कर दी। अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने इन कार्यवाहियों का खुलकर समर्थन किया है।